क) यूनानी- रोमन लेखक
- टेसियस- यह ईरान का राजवैध था।
- हेरोडोटस- इसे इतिहास का पिता कहा जाता है। इस ने अपनी पुस्तक हिस्टोरिका में पांचवी शताब्दी ईसापूर्व के भारत-फारस के संबंध का वर्णन किया है।
- सिकंदर के साथ आने वाले लेखक- आनेसिक्रटस, निर्याकस, तथा आसि्टोबुलस।
- मेगास्थनीज- यह सेल्यूकस निकेटर का राजदूत था, जो चंद्रगुप्त मौर्य के राज दरबार में आया था। इस ने अपनी पुस्तक इंडिका में मौर्य युगीन समाज एवं संस्कृति के विषय में लिखा है।
- डायमेकस- यह सीरियन नरेश आंटियोकस का का राजदूत था, जो बिंदुसार के राजदरबार में आया था। इसका विवरण भी मौर्य युग से संबंधित है।
- डायोनिसियस- यह मिश्र नरेश टालिमी फिलाडेल्फस का राजदूत था, जो अशोक के राज दरबार में आया था।
- टालमी- इसमें दूसरी शताब्दी में भारत का भूगोल नामक पुस्तक लिखी।
- प्लिनी- किसने प्रथम शताब्दी में 'नेचुरल हिस्ट्री' नामक पुस्तक लिखी।
ख) चीनी लेखक
- फाहियान- यह चंद्रगुप्तत द्वितीय केे दरबार मैं आया था।
- संयुगन- इसने अपने 3 वर्षों की यात्रा में बौद्ध धर्म की प्राप्तियां एकत्रित किया।
- हुएनसांग- या हर्षवर्धन के शासनकाल में आया था।
ग) अरबी लेखक
- अलबरूनी- यह महमूद ग़ज़नवी के साथ भारत आया था। इसकी पुस्तक तहक़ीक़ ए-हिंद या किताब-उल-हिंद जिसे 'भारत की खोज' के नाम से भी जाना जाता है लिखा था।
घ) अन्य लेखक
- तारानाथ- यह तिब्बती लेखक था। इसने 'कंग्युर' तथा 'तंग्युर' नामक ग्रंथ की रचना की।
- मार्को पोलो- क्या 13 वी शताब्दी के अंत में पांण्ड्य देश की यात्रा पर आया था।