इस्लाम धर्म
- इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मुहम्मद थे।
- हजरत मोहम्मद का जन्म 570 ई० में मक्का में हुआ था।
- हजरत मोहम्मद के पिता का नाम अब्दुल्ला और माता का नाम अमीना था।
- हजरत मोहम्मद को मक्का के पास हीरा नामक गुफा में ज्ञान की प्राप्ति हुई।
- पैगंबर के मक्का से मदीना की यात्रा इस्लाम जगत में मुस्लिम संवत के नाम से जाना जाता है।
- हजरत मोहम्मद की मृत्यु 632 ई० को हुई इन्हें मदीना में दफनाया गया।
- मोहम्मद की मृत्यु के बाद इस्लाम सुन्नी तथा शिया नामक दो पंथो में विभाजित हो गया।
- सुन्नी उन्हें कहते हैं जो सुन्ना में विश्वास करते हैं । सुन्ना पैगंबर मोहम्मद के कथनों तथा कार्यों का विवरण है।
- शिया अली की शिक्षाओं में विश्वास करते हैं तथा उन्हें मोहम्मद का न्याय सम्मत उत्तराधिकारी मानते हैं अली, मोहम्मद के दामाद थे।
- पैगंबर मोहम्मद के उत्तराधिकारी 'खलीफा' कहलाए।
- इस्लाम जगत में खलीफा पद 1924 ई० तक रहा 1924 ई० में उसे तुर्की के शासक मुस्तफा कमालपाशा ने समाप्त कर दिया।
- इब्ने इशाक में सर्वप्रथम पैगंबर साहब का जीवन चरित्र लिखा है।
- मोहम्मद पैगंबर के जन्मदिन पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर्व मनाया जाता है।