शैव धर्म
- भगवान शिव की पूजा करने वालों को शैव एवं शिव से संबंधित धर्म को शैव धर्म कहा गया है।
- शिवलिंग उपासना का प्रारंभिक पुरातात्विक साक्ष्य हड़प्पा संस्कृति के अवशेषों से मिलता है।
- ऋग्वेद में शिव के लिए रुद्र नामक देवता का उल्लेख है।
- लिंग पूजा का पहला स्पष्ट वर्णन मत्स्य पुराण में मिलता है।
- एलोरा के प्रसिद्ध कैलाश मंदिर का निर्माण राष्ट्रकूटो ने करवाया था।
- चोल शासक राजराज प्रथम ने तंजौर में प्रसिद्ध राजराजेश्वर शैव मंदिर का निर्माण करवाया जिसे बृहदीश्वर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।
- कुषाण शासको की मुद्राओं पर शिव एवं नंदी का एकसाथ अंकन प्राप्त होता है।